Friday, 22 July 2016

बॉलीवुड में कई बड़े सितारों की फिल्में छुट्टियों में रिलीज होती हैं, जैसे सलमान खान की हर बड़ी फिल्म ईद पर प्रदर्शित होती है. शाहरुख खान की फिल्में दिवाली पर दिखाई जाती हैं और आमिर खान की फिल्मों को अक्सर क्रिसमस की छुट्टियों पर रिलीज किया जाता है, पर रजनीकांत अकेले ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी जब फिल्में रिलीज होती हैं, तो कम से कम दक्षिण भारत में कई दफ्तरों में पहले एक-दो दिन छुट्टी तक कर दी जाती है. शुक्रवार को बेंगलुरु और चेन्नै में कई कंपनियों ने अपनी कर्मचारियों को छुट्टी दे दी है.  चेन्नई में 'कबाली' की टिकट न मिल पाने पर प्रशंसकों के हंगामा किए जाने की भी खबरें हैं, और उन्होंने कई जगहों पर पोस्टर-बैनर फाड़ दिए. रजनीकांत की यह फिल्म दुनियाभर में 12,000 स्क्रीन पर एक साथ रिलीज की जा रही है. वैसे, 80-100 करोड़ रुपए की लागत से बनी 'कबाली' रिलीज से पहले ही ब्रांड एसोसिएशन, सैटेलाइट राइट के जरिए 300  करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है.
अब देखने वाली बात यह होगी  क्या "कबाली  " बाहुबली  को  कमाई के मामले मैं टक्कर दे पाती हैं की नहीं  ;) कबाली  डा  :)


No comments:

Post a Comment